By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 27, 2020
नयी दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने शनिवार को कहा कि कक्षा दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान 31 दिसंबर को होगा। उन्होंने ट्वीट किया, वर्ष 2021 में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों की परीक्षाएं कब शुरू होंगी, इसकी घोषणा मैं 31 दिसंबर को करूंगा। इस सप्ताह की शुरुआत में निशंक ने कोविड-19 महामरी की परिस्थितियों के मद्देनजर दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को फरवरी तक आयोजित किए जाने से इंकार किया था।