Nepal के हवाई अड्डे पर मादक पदार्थों की तस्करी के सिलसिले में दो भारतीय गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 22, 2025

नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को मादक पदार्थों की तस्करी के सिलसिले में दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय नागरिक रणजीत सिंह (33) को हवाई अड्डे के आगमन क्षेत्र में 4.284 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि एक और भारतीय नागरिक पुनीत शर्मा (33) को भी हवाई अड्डे के पार्किंग क्षेत्र से उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वह प्रतिबंधित वस्तु लेने के लिए वहां पहुंचा था। दोनों आरोपियों को कार्रवाई के लिए नेपाल पुलिस के मादक पदार्थ रोधी ब्यूरो को सौंप दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Organic और Zero Maida प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले सावधान! FSSAI ने कई Brands को भेजा नोटिस।

G7 Summit से पहले France में हलचल तेज, क्या होगी PM Modi और Donald Trump की मुलाकात? इन मुद्दों पर नजर।

Dharamsala में Shubman Gill और KL Rahul का तूफान, Team India ने Afghanistan को बुरी तरह हराया

Gurbaz का तूफानी शतक गया बेकार, Shubman Gill और युवा गेंदबाजों ने Afghanistan को चटाई धूल।