CDS General Anil Chauhan जम्मू पहुंचे, सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2024

जम्मू। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान सोमवार को जम्मू के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे, जहां वह क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति और अभियान संबंधी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा स्थिति और तैयारियों की समीक्षा की थी, जिसके तुरंत बाद जनरल चौहान का जम्मू दौरा हो रहा है। अधिकारियों ने बताया कि सीडीएस चौहान नागरोटा में 16 कोर मुख्यालय पहुंचे, जहां वह क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति और सुरक्षा बलों की अभियान संबंधी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। उन्हें उत्तरी सैन्य कमांडर और जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) सहित सेना के शीर्ष कमांडरों द्वारा जानकारी प्रदान की जाएगी। 

प्रमुख खबरें

REI Expo 2026 से जैव ऊर्जा क्षेत्र में ₹2,800 करोड़ से ज्यादा के निवेश की उम्मीद: IBA

West Bengal: चुनाव हारने के बाद SIR पर अफवाह फैला रहा विपक्ष, Suvendu Adhikari का आरोप

LPU Protest Updates: एलपीयू में बवाल के बाद FIR और SIT, पांच छात्र भी जांच टीम में शामिल

Pitru Paksha में वर्जित सब्जियों के इस्तेमाल से लग सकता है पितृ दोष, सात्विक रखें थाली