CDS ने विशेष बलों और हवाई अभियानों के लिए जारी किए संयुक्त सिद्धांत, अंतर-सेवा सहयोग को मज़बूत करना उद्देश्य

By अभिनय आकाश | Aug 27, 2025

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने आज डॉ. अंबेडकर नगर स्थित आर्मी वॉर कॉलेज में आयोजित रण संवाद त्रि-सेवा सेमिनार के दौरान दो महत्वपूर्ण सैद्धांतिक प्रकाशनों, विशेष बल संचालन के लिए संयुक्त सिद्धांत और हवाई एवं हेलीबोर्न संचालन के लिए संयुक्त सिद्धांत का विमोचन किया। विमोचन समारोह में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और थल सेना उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह उपस्थित थे। तीनों सेनाओं के व्यापक इनपुट के साथ, सिद्धांत निदेशालय, मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ (एचक्यू आईडीएस) के तत्वावधान में तैयार किए गए ये सिद्धांत विशेष बलों और हवाई अभियानों के निष्पादन के लिए मार्गदर्शक सिद्धांतों, परिचालन अवधारणाओं और अंतर-संचालनीयता तंत्रों का एक व्यापक ढांचा स्थापित करते हैं। 

प्रमुख खबरें

Nightclub बवाल के बाद Ben Stokes का Comeback, Durham टीम से मैदान पर करेंगे वापसी

क्रिकेट मैदान पर बवाल: Vaibhav Suryavanshi मामले में BCCI का No Action, फैसला रेफरी लेंगे

Shubman Gill की विराट कप्तानी, 154 रन बनाकर Sachin-Virat के Elite क्लब में हुए शामिल

Cristiano Ronaldo रहे फ्लॉप, World Cup के पहले मैच में पुर्तगाल को Congo ने दिया बड़ा झटका