फिलिस्तीनी और इजरायल के बीच की लड़ाई पर लगा ब्रेक, संघर्ष विराम हुआ लागू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2022

गाजा सिटी।इजराइल और फलस्तीनी आतंकवादियों के बीच करीब तीन दिन से चल रही हिंसा को खत्म करने के मकसद से रविवार देर रात संघर्ष विराम लागू हुआ। इस हिंसा में फलस्तीन के कई नागरिक मारे गए और हजारों इजराइलियों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। इजराइल और हमास के बीच पिछले साल 11 दिन तक चली लड़ाई के बाद इजराइल और गाजा आतंकवादियों के बीच यह सबसे खराब संघर्ष था। मिस्र की मध्यस्थता के बाद रात करीब साढ़े 11 बजे संघर्ष विराम लागू हुआ। संघर्ष विराम शुरू होने से कुछ मिनट पहले तक इजराइल ने हवाई हमले किए।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के 'ऑपरेशन जवाहिरी' को लेकर बड़ा दावा, किर्गिस्तान के एयरबेस से लॉन्च किया गया था ड्रोन

रविवार को जेबालिया के इसी इलाके में एक घर पर प्रक्षेपास्त्र गिरा, जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी। फलस्तीन ने इजराइल को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है जबकि इजराइल का कहना है कि वह यह जांच कर रहा है कि क्या निशाना चूकने की वजह से रॉकेट इसी इलाके में गिरा। इजराइल के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि गाजा से दागे गए मोर्टार इजराइल में एरेज सीमा चौकी पर गिरे, जिसका इस्तेमाल हजारों गाजा निवासी रोज करते हैं। इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने इजराइल और गाजा स्थित आतंकवादियों के बीच संघर्ष विराम का स्वागत किया। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘बीते 72 घंटों में अमेरिका ने इजराइल, फलस्तीन प्राधिकरण, मिस्र, कतर, जॉर्डन और अन्य देशों के अधिकारियों के साथ काम किया ताकि इस संघर्ष का त्वरित समाधान निकाला जा सकें।’’ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का इस हिंसा पर आज यानी सोमवार को एक आपात बैठक करने का कार्यक्रम है।

प्रमुख खबरें

दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक 171 विकेट लेकर बनीं शीर्ष गेंदबाज

निकाय चुनाव जीतने के लिए केवल परिसीमन पर निर्भर है भाजपा: टीकाराम जूली

आईसीसी ने श्रीलंका से वापस लिया 2027 महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी का अधिकार

नेपाल-चीन सीमा पर बाढ़ और भूस्खलन में फंसे महाराष्ट्र के 43 तीर्थयात्री सुरक्षित लौटे