Israel-Hamas War: 3 फेज में पूरी होगी सीजफायर डील, 1 चरण में हमास 33 बंधक होंगे रिहा, 19 जनवरी से 1 मार्च तक गाजा में रहेगा पूरी तरह से युद्धविराम

By अभिनय आकाश | Jan 18, 2025

हमास के साथ युद्धविराम समझौते को इजराइल कैबिनेट की मंजूरी ने गाजा में 15 महीने से जारी युद्ध पर विराम लगाने का रास्ता साफ कर दिया है। आपको बता दें कि 19 जनवरी से छह सप्ताह के युद्धविराम की शुरुआत हो रही है। इज़रायली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की कैबिनेट ने सरकार के कुछ अति-दक्षिणपंथी सदस्यों के विरोध के बावजूद, एक हाई लेवल मीटिंग के बाद युद्धविराम समझौते को स्वीकार कर लिया। इस सौदे की मध्यस्थता प्रमुख वार्ताकारों कतर और मिस्र ने की थी, जिसमें अमेरिकी अधिकारी भी सौदे में करीबी तौर पर शामिल थे। समझौते का उद्देश्य 7 अक्टूबर, 2023 को इज़राइल पर हमास के आश्चर्यजनक हमले के साथ शुरू हुए युद्ध को समाप्त करना है।

इसे भी पढ़ें: मोदी के दोस्त के अमेरिका की सत्ता में आते ही कैसे Adani की दुनिया हिला देने वाले की दुकान पर लगा ताला? शेयर भी बन गए Fire

मंत्रिमंडल की बैठक यहूदी सब्बाथ की शुरुआत के बाद हुई, जो इस मौके की अहमियत को दर्शाता है। यहूदी कानून के अनुसार, इजराइली सरकार आमतौर पर जीवन या मृत्यु के आपातकालीन मामलों को छोड़कर सब्बाथ में सभी काम रोक देती है। सब्बाथ का अर्थ होता है सप्ताह का सातवां दिन जो शुक्रवार शाम से शनिवार शाम तक यहूदियों और कुछ ईसाइयों द्वारा विश्राम और पूजा के दिन के रूप में मनाया जाता है। नेतन्याहू ने एक विशेष कार्य बल को गाजा से लौटने वाले बंधकों को लेने के लिए तैयारी करने का निर्देश दिया और कहा कि उनके परिवारों को सूचित कर दिया गया है कि समझौता हो गया है। संघर्ष विराम के दौरान सैकड़ों फलस्तीनी बंदियों को भी रिहा किया जाना है, तथा बड़े पैमाने पर तबाह हुए गाजा में मानवीय सहायता में वृद्धि होनी चाहिए। इजराइल के न्याय मंत्रालय ने रिहा किए जाने वाले 95 फलस्तीनी कैदियों की सूची प्रकाशित की और कहा कि रिहाई रविवार को स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे से पहले शुरू नहीं होगी। सूची में शामिल सभी लोग युवा या महिला हैं।

प्रमुख खबरें

रेहान वाद्रा की Photo Exhibition पर राजीव चंद्रशेखर ने उठाया सवाल, VD Satheesan पर लगाया पक्षपात का आरोप

Travel Tips: Manipur घूमने का प्लान है तो Imphal में Kangla Fort और Loktak Lake जरूर देखें

Delhi में बैठे बैठे मोदी ने Iraq में कर दिया खेल, India के पास अब तेल ही तेल

उत्तर प्रदेश MLC Election: वोटर लिस्ट में अजीब गलतियों पर EC ने सॉफ्टवेयर अनुवाद को बताया जिम्मेदार