इन गानों की धुन पर मनाइए आजादी का उत्सव, ये गाने आपको रुलाएंगे भी और झूमने पर मजबूर भी करेंगे

By अंकित सिंह | Aug 14, 2021

हमारे देश में किसी भी प्रकार का उत्सव का माहौल हो और गीत-संगीत ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। पूरा देश आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। जाहिर सी बात है ऐसे में हम सब खूब उत्साहित है और उत्साह से ओतप्रोत होकर ही स्वतंत्रता दिवस की मनाएंगे। इन सब के बीच हमारे देश में देश भक्ति फिल्मों और गानों की चलन बहुत पुराना है। गानों और फिल्मों के बगैर हमारी स्वतंत्रता दिवस कभी पूरी नहीं होती है। शहरों में लोग अपनी छतों पर फिल्मी गानों को बजाते हैं और उनकी धूम पर झूमते हैं। साथ ही साथ पतंगबाजी के समय भी गानों का खूब आनंद लिया जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ फिल्मी गानों के बारे में... 

यह गाना हर देशवासी की जुबान पर होती है। फिल्म बॉर्डर का यह गाना खूब लोकप्रिय हुआ था। इस गाने को रूप कुमार राठौड़ और सोनू निगम ने गाया है। गाने में भारतीय जवानों के दर्द को बतलाया गया है। 

 

इसे भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर जानिए वो बातें, जिससे राष्ट्र ध्वज, राष्ट्रगान, राष्ट्रीय गीत आदि के बारे में आपका ज्ञान समृद्ध हो

 

आई लव माय इंडिया

परदेस फिल्म का यह गाना खूब लोकप्रिय है। गाने को हरिहरन, कविता कृष्णमूर्ति और शंकर महादेवन ने गाया है जबकि लिखा है आनंद बक्शी ने और संगीत नदीम श्रवण की रही है।

ऐसा देश है मेरा

2004 में रिलीज हुई veer-zaara का यह गाना खूब लोकप्रिय हुआ है। शाहरुख खान और प्रीति जिंटा पर फिल्माया गया गाना लोगों की जुबान पर रहता है। इस गाने को लता मंगेशकर और उदित नारायण ने गाया है जबकि गीत के बोल लिखे हैं जावेद अख्तर ने और संगीत मदन मोहन का है।

मां तुझे सलाम

मां तुझे सलाम को ए आर रहमान ने अलग अंदाज में पेश किया है जो खूब लोकप्रिय हुआ है। लोग इन गानों पर थिरकते भी हैं, झूमते हैं और देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत भी होते हैं।

इसे भी पढ़ें: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस क्या है? यह कब और क्यों मनाया जाएगा?

ए वतन तेरे लिए

कर्मा फिल्म का यह गाना लोगों की जुबान पर रहता है। दिलीप कुमार पर फिल्माया गया गाना मोहम्मद अजीज और कविता कृष्णमूर्ति ने गाया है। गीत के बोल लिखे थे आनंद बक्शी ने जबकि संगीत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल की है।

ऐ मेरे वतन के लोगों

देश फिल्म को नम आंखों से याद करने में इस गाने को महारत हासिल है। आप जितनी बार भी इस गाने को सुनोगे आपकी आंखों में आंसू आएंगे। लता मंगेशकर ने इस गाने को खूबसूरत तरीके से गाया है।

तेरी मिट्टी में मिल जावा

फिल्म केसरी का यह गाना खूब लोकप्रिय है। इस गाने को मनोज मुंतशिर ने लिखा है। यह गाना आज युवाओं की जुबान पर रहता है।

जिंदगी मौत ना बन जाए

रूप कुमार राठौड़ और सोनू निगम द्वारा गाया गया यह गाना फिल्म सरफरोश का है। जितना यह गाना सुरीला है उतना ही यह गाना आपको देशभक्ति की भावना से भरता है।


सुनो गौर से दुनिया वालों

यह गाना हमेशा सुना जाता है, खूब पसंद भी किया जाता है। गाने को महालक्ष्मी अय्यर, उदित नारायण और शंकर महादेवन ने गाया है।


प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Election Commission में अंदरूनी घमासान! SIR और वोटर डेटा पर दो चुनाव आयुक्तों ने ही उठाए गंभीर सवाल, Indian Express Report से मचा बवाल

S&P Global Ratings ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7 प्रतिशत किया

Love Horoscope For 23 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 23 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

लावारिस कार में मिली पति की 9 टुकड़ों में कटी लाश... पत्नी और बेटा रहस्यमय तरीके से लापता, UAE में रह रहे भारतीय परिवार की खौफनाक कहानी