UP की 7 सीटों पर जीत के बाद BJP में जश्न, CM योगी बोले- अगली बार करहल में खिलेगा कमल

By अंकित सिंह | Nov 23, 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को उपचुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि यह सरकार के सुशासन और कल्याणकारी नीतियों के कारण है। योगी ने कहा कि पीएम मोदी की दूरदर्शिता और नेतृत्व ने हमें जीतने में मदद की है।' उन्होंने कहा कि जनता ने पीएम मोदी की दूरदर्शिता और नीतियों पर अपना भरोसा दिखाया है। मैं सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है। महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा के परिणाम आए हैं और विभिन्न राज्यों में उपचुनाव के परिणाम भी स्पष्ट हुए हैं। उत्तर प्रदेश उपचुनाव में भाजपा गठबंधन ने 7 सीटें जीती हैं। इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को जाता है। 

इसे भी पढ़ें: शिंदे ने किसी भी तरह के विवाद से किया इनकार, कहा- सीएम फेस पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया

सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र की इस ऐतिहासिक विजय के लिए भाजपा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देते हुए जनता-जनार्दन का अभिनंदन किया। सीएम योगी ने पोस्ट पर फिर चेताया कि एक हैं तो 'सेफ' हैं। योगी ने कहा कि कुंदरकी में राष्ट्रवाद की विजय है। ये विरासत और विकास की विजय है। हर व्यक्ति को अपने जड़ और मूल की याद आती है। मुझे लगता है कि जो भूले भटके रहे होंगे उन सबमें, किसी को अपना गोत्र याद आया होगा किसी को अपनी जाति याद आई होगी। कुंदरकी की विजय बताती है कि आने वाले समय में समाजवादी पार्टी कहां जाने वाली है।

इसे भी पढ़ें: 'लालू का थोपड़ा साफ कर दिया है', बिहार-यूपी उपचुनाव ने नतीजों पर गिरिराज सिंह का विपक्ष पर तंज

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कटहरी में कमल खिला दिया करहल में भी कमल खिलाएंगे, आज कमल नहीं खिल पाया लेकिन 27 में वहां भी कमल खिलाएंगे। उन्होंने कहा कि आज जनता ने भाजपा को जो अपना आशीर्वाद दिया है वो असाधारण है। 27 का सेमीफाइनल कहने वाले आज चारों खाने चित हो गए। फर्जी PDA, परिवार डेवलपमेंट एजेंसी चलाने वाली सपा का सूपड़ा साफ हो चुका है। ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश के लोगों का भरोसा जीतने का काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी की गरीब कल्याण योजनाओं को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जन-जन तक पहुंचाने में सफलता हासिल की है। यह उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की जीत है। 

प्रमुख खबरें

देश के सामने चुनौती आने पर एकजुटता आडवाणी से सीखे विपक्ष: नितिन नवीन

सपा और Congress अयोध्या को बदनाम करने में जुटीं, योगी बोले- खत्म हो जाएगी सियासत

शतरंज: Anuj Shrivatri ने फिलीपींस में जीती चैंपियनशिप, बने भारत के 100वें Grandmaster

PM Modi का बस्तर में बड़ा बयान, दिवाली और आडवाणी के 100वें साल तक की देश-दुनिया की अहम खबरें