हर- हर मोदी के शोर से गूंजा बंगाल, ममता को भाजपा की सीधी टक्कर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2019

कोलकाता। लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल सहित देशभर में अपनी पार्टी के पक्ष में दिख रहे रुझानों की खुशी में भाजपा कार्यकर्ता यहां पार्टी मुख्यालय के बाहर और अन्य जगहों पर जश्न मना रहे हैं। राज्य के विभिन्न हिस्सों में भाजपा कार्यकर्ता मिठाई बांट रहे हैं, ढोल नगाड़ों पर थिरक रहे हैं और ‘‘एक बार फिर मोदी सरकार’’ के नारे को बार-बार गुंजायमान कर रहे हैं। हालांकि दूसरी तरफ ई एम बाईपास स्थित तृणमूल कांग्रेस मुख्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है क्योंकि पार्टी केवल 25 सीटों पर आगे है और भाजपा ने उसे कड़ी टक्कर दी है।

माकपा और कांग्रेस के कार्यालयों में भी सन्नाटा पसरा है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शुरुआती रुझानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि रुझान से पता चलता है कि बंगाल का मिजाज तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ है।

इसे भी पढ़ें: चुनाव आयोग की ऑनलाइन सेवाओं में आयीं शुरुआती दिक्कतें

बंगाल में आतंक और भय का माहौल होने के बावजूद लोगों ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा में फिर से विश्वास दिखाया है। भाजपा राज्य में 16 लोकसभा सीटों पर आगे है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं मेदिनीपुर से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा कि उन्हें यकीन है कि पार्टी बंगाल में 42 में से 23 सीटों के आंकड़े को पार करेगी।

प्रमुख खबरें

Aishwary Tomar, Niraj Kumar और Rudrankksh Patil की भारतीय Shooting Team ने जीता Silver

मणिपुर में फिर 6 महीने AFSPA, नागालैंड के 9 जिले अशांत क्षेत्र घोषित, MHA ने जारी की अधिसूचना

Asian Games 10000m Race में Gulveer Singh ने जीता Silver Medal

Bangladesh ने UN में कहा- हम मुस्लिमों से परेशान, पूरा भारत हैरान!