Guru Ravidas Jayanti 2026: Guru Ravidas Jayanti की धूम, जानें क्यों है संत रविदास की जन्मस्थली इतनी खास

By अनन्या मिश्रा | Feb 01, 2026

आज यानी की 01 फरवरी को गुरु रविदास जयंती मनाई जा रही है। वह 15वीं शताब्दी के महान संत, कवि और समाज सुधारक थे। उन्होंने समाज में फैली तमाम बुराइयों को जड़ से खत्म करने के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया था। संत गुरु रविदास लोगों की सहायता करने में सबसे आगे थे। उनका मानना था कि ईश्वर के बनाए हर व्यक्ति फिर चाहे वह गरीब हो या अमीर सब एक समान हैं। बता दें कि इस बार यह गुरु रविदास की 649वीं जयंती है।

जन्म

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में संत गुरु रविदास का जन्म हुआ था। उनका जन्म संवत 1337 ई. को माघ मास की पूर्णिमा के दिन हुआ था। इसलिए वाराणसी में गुरु रविदास जयंती को बेहद भव्य तरीके से मनाया जाता है। इसी वजह से हर साल माघ माह की पूर्णिमा को गुरु रविदास जयंती मनाने की परंपरा चली आ रही है। 

महत्व

वाराणसी में गुरु रविदास जयंती का खास महत्व है। इस पर्व को बेहद भव्य तरीके से मनाया जाता है। इस दिन गुरु रविदास जी की तस्वीरों के साथ शोभा यात्राएं निकाली जाती हैं। मंदिरों में आरती होती हैं और उनके भजन और पदों को गाया जाता है। गुरु रविदास जयंती का दिन एकता, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का संदेश देता है।

प्रमुख खबरें

ऊर्जा संकट में Russia बना सहारा, India को Crude Oil और LNG की सप्लाई बढ़ाने का प्रस्ताव

नौसेना को मिली डबल शक्ति: Nuclear Submarine INS अरिधमन और INS तारागिरी से बढ़ी भारत की समुद्री ताकत

Harry Kane की Injury ने बढ़ाई टेंशन, Champions League के बड़े मैच से हो सकते हैं बाहर

Mahindra Price Hike: ग्राहकों को बड़ा झटका, Scorpio-XUV समेत ये गाड़ियां 2.5% तक महंगी होंगी