Prime Video पर रिलीज हुई AP Dhillon की डॉक्यूमेंट्री, स्पेशल स्क्रीनिंग में लगा था सेलेब्रिटीज का जमावड़ा

By एकता | Aug 18, 2023

आप उनके संगीत के बारे में तो जानते हैं लेकिन उनकी कहानी के बारे में कितना जानते हैं? ब्राउन मुंडे और एक्सक्यूसेस जैसे सुपरहिट गाने देने वाले गायक एपी ढिल्लों की डॉक्यूमेंट्री आज रिलीज हो गयी है। गायक पिछले कई दिनों से अपनी इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे, जो आज आखिरकार अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गयी है। डॉक्यूमेंट्री 'एपी ढिल्लों: फर्स्ट ऑफ ए काइंड' नाम से रिलीज की गयी है। इसमें सिंगर के कनाडा की गलियों से निकलकर स्टारडम हासिल करने तक के सफर को दिखाया गया है। एपी ढिल्लों की डॉक्यूमेंट्री को काफी अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। गायक के संघर्ष और सफलता से लोग खुद को जोड़ते नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 2 की ट्रॉफी जीतने के बाद Elvish Yadav ने की हरियाणा के मुख्यमंत्री से मुलाकात, शेयर की तस्वीर

वीडियो में, रणवीर सिंह 'ब्राउन मुंडे' गाना गाते हुए ढिल्लों को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। वहीं, उनके बगल में बैठे बादशाह ने भी अपने साथी का जमकर सपोर्ट किया। वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि भाई, हम फिल्म बाद में देखेंगे, पहले कुछ गाने बजाओ। रणवीर और बादशाह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ही पसंद किया जा रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Drippy.apdhillxn (@drippy.apdhillxn)

प्रमुख खबरें

NDRF की नई टीमें तैनात करने का लंबित प्रस्ताव जल्द मंजूर करे सरकार: संसदीय समिति

Atiq Ahmed के बेटों को Allahabad High Court से मिली पेरोल, अबान के जनाजे में होंगे शामिल

Meta टीम से सरकार ने Deepfake और AI कंटेंट पर ठोस कदम उठाने की रिपोर्ट मांगी

Chhattisgarh के Rajnandgaon में EMC 2.0 को केंद्र से मंजूरी, ₹3000 करोड़ का होगा निवेश