Bollywood Celebs Wedding | रणबीर-आलिया से लेकर विग्नेश- नयनतारा तक, बॉलीवुड की इन शादियों ने खूब बटौरी सुर्खियां | Year Ender 2022

By रेनू तिवारी | Dec 07, 2022

साल 2022 पलक झपकते ही बीत गया। हालांकि साल भर में बहुत सारी घटनाएं सामने आईं, लेकिन बॉलीवुड किसी न किसी तरह से साल भर राज करता रहा। सेलिब्रिटीज की शादियां भी सुर्खियों में रहीं। इस साल देखी गई सबसे खूबसूरत शादियों में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की थी। इसके अलावा साउथ स्टार्स नयनतारा और विग्नेश शिवन ने अपनी शादी को ग्रैंड तरीके से सेलिब्रेट किया। आइये आपको बताते हैं कि किन सितारों ने इस साल अपना जीवन साथी चुना और उसके साथ लिए सात फेरे-


रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी

अप्रेल 2022 में देखी गई सबसे खूबसूरत शादियों में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की थी। ब्रह्मास्त्र युगल ने अपने विशेष दिन को यथासंभव अंतरंग रखने का फैसला किया। उन्होंने अपने घर पर समारोह की व्यवस्था की जिसमें केवल कुछ दोस्तों और परिवार के लोग ही शामिल हुए। एक शादी की पार्टी भी हुई लेकिन वह बेहद मामूली थी। रिपोर्ट के अनुसार यह जोड़ी किसी भी तरह की अपनी प्राइवेसी में खलल नहीं चाहती थी इस लिए मीडिया को शादी से काफी दूर रखा गया। शादी के कुछ ही दिनों बात आलिया भट्ट की मां बनने की खबरें सामने आयी आखिर कार अक्टूबर में आलिया ने एक लड़की को जन्म दिया।  

 


इसे भी पढ़ें: Bollywood Controversies 2022 | रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट से लेकर बॉयकॉट लाल सिंह चड्ढा तक, बॉलीवुड के इन विवादों ने बिगाड़ा माहौल


नयनतारा और विग्नेश शिवन  की शादी

साउथ स्टार्स नयनतारा और विग्नेश शिवन ने अपनी शादी को ग्रैंड तरीके से सेलिब्रेट किया। दिवा लाल साड़ी में शानदार लग रही थीं, जबकि विग्नेश शिवन पारंपरिक रूप से डैपर लग रहे थे। उनकी शादी में शाहरुख खान, रजनीकांत और अन्य लोग शामिल हुए थे।

 

 


हंसिका मोटवानी और सोहेल खतुरिया  की शादी

हंसिका मोटवानी और सोहेल खतुरिया हाल ही में मैरिड क्लब में शामिल हुए हैं। उनकी भव्य शादी राजस्थान के एक किले में हुई और इसका सेलेब्रेशन तीन दिनों तक चला।

 

 


मौनी रॉय और सूरज नांबियार  की शादी

ब्रह्मास्त्र स्टार मौनी रॉय भी इसी साल शादी के बंधन में बंधी हैं। उन्होंने गोवा में आयोजित एक पारंपरिक शादी में दुबई स्थित व्यवसायी सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधी।

 

 

 

इसे भी पढ़ें: नयी दुल्हन Hansika Motwani ने अपने सिंदूर और मंगलसूत्र को किया फ्लॉन्ट, एयरपोर्ट पर Hubby का हाथ थामें आयी नजर


ऋचा चड्ढा और अली फजल सोहेल खतुरिया 

ऋचा चड्ढा और अली फजल ने भी इसी साल शादी की थी। हालाँकि उन्होंने कुछ साल पहले अपनी शादी का पंजीकरण कराया था, लेकिन उन्होंने हाल ही में दोस्तों और परिवार के साथ अपनी शादी का जश्न मनाया। संगीत, सूफी नाइट और बहुत कुछ- यह एक ग्लैमरस इवेंट था।

 

 


फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर सोहेल खतुरिया 

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर 19 फरवरी 2022 को शादी के बंधन में बंध गए। यह एक अपरंपरागत शादी थी। ना उन्होंने साथ फेरे लिए और ना ही निकाह पढ़ा। उन्होंने शादी की प्रतिज्ञा का आदान-प्रदान किया और इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ मनाया।

 


मोहित रैना और अदिति शर्मा 

मोहित रैना और अदिति शर्मा ने 1 जनवरी, 2022 को शादी की। नया साल सचमुच उनके लिए एक नई शुरुआत लेकर आया।

 

पलक मुंचाल और मिथुन शर्मा 

लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर पलक मुंचाल की शादी उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मिथुन शर्मा से 6 नवंबर 2022 को हुई थी। ये म्यूजिकल जोड़ा अपने अलग तरह के गानों के लिए फेमस है और इन दोनों की शादी में टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स शामिल थे। 

 

 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Gaganyaan Mission को मिली बड़ी सफलता, DRDO-ISRO ने ड्रोग पैराशूट का किया सफल Test

Ramadan Look: इफ्तार से Eid तक, ये Pakistani Suits देंगे आपको एक दम Royal Style

AI Impact Summit: PM Modi और UAE के क्राउन प्रिंस की मुलाकात, टेक्नोलॉजी में साझेदारी को मिलेगी नई धार

Assam में Priyanka Gandhi का चुनावी शंखनाद, Himanta की चुनौती के बीच बोलीं- मजबूती से लड़ेंगे