पति के लिए छोड़ा था Career, अब Austria में बच्चों के लिए लड़ रही हैं Celina Jaitly

By एकता | May 07, 2026

बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में हैं। सेलिना और उनके पति पीटर हाग के बीच दूरियां इतनी बढ़ गई हैं कि अब दोनों तलाक ले रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कोई भी भावुक हो सकता है।

सेलिना ने बताया कि वह हमेशा शांति से अलग होना चाहती थीं, लेकिन उनके पति की ओर से अनुचित आर्थिक मांगें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पीटर के करियर के लिए उन्होंने भारत छोड़ा और दुबई, सिंगापुर तथा ऑस्ट्रिया जैसे देशों में रहकर अकेले बच्चों की परवरिश की। सेलिना का आरोप है कि हमेशा साथ देने के बावजूद उन्हें बदले में केवल मानसिक प्रताड़ना और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Celina Jaitly (@celinajaitlyofficial)

इसे भी पढ़ें: Kartavya Trailer Out | नेटफ्लिक्स के नए क्राइम ड्रामा में सैफ अली खान का दिखा इंटेंस लुक, फर्ज और परिवार के बीच फंसे 'पवन'

सालगिरह पर मिला तलाक का नोटिस

एक्ट्रेस ने एक दर्दनाक वाकया साझा करते हुए बताया कि पिछले साल सितंबर में उनकी शादी की 15वीं सालगिरह थी। उनके पति ने उन्हें 'सालगिरह का तोहफा' देने के बहाने पोस्ट ऑफिस ले जाकर तलाक का कानूनी नोटिस थमा दिया था। सेलिना का कहना है कि कोर्ट के आदेश के बावजूद उन्हें बच्चों से बात तक नहीं करने दी जा रही है।

सेलिना और पीटर का वैवाहिक जीवन

सेलिना जेटली और पीटर हाग की शादी साल 2011 में हुई थी। उनके दो जुड़वां बेटे, विंस्टन और विराज हैं। साल 2017 में सेलिना ने फिर से दो जुड़वां बेटों, आर्थर और शमशेर को जन्म दिया था, लेकिन शमशेर की दिल की बीमारी की वजह से मौत हो गई थी। फिलहाल सेलिना अपने बच्चों की कस्टडी और न्याय के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay