अप्रैल में 25 से 50 रुपये प्रति बैग महंगा हो सकता है सीमेंट : क्रिसिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2022

नयी दिल्ली| घरेलू बाजार में सीमेंट का दाम इस महीने 25 से 50 रुपये प्रति बैग (बोरी) बढ़ सकता है। क्रिसिल की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि विनिर्माताओं ने रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से लागत में वृद्धि का बोझ ग्राहकों पर डालना शुरू कर दिया है।

कच्चे तेल के दाम मार्च में औसतन 115 डॉलर प्रति बैरल रहे। इसके अलावा विभिन्न कारणों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोयले के दाम भी बढ़े हैं। बिजली और ईंधन की लागत बढ़ने से सड़क के जरिये ढुलाई भाड़े में भी वृद्धि हुई है।

क्रिसिल रिसर्च के निदेशक एच गांधी ने कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली छमाही में सालाना आधार पर सीमेंट मांग 20 प्रतिशत बढ़ी। लेकिन दूसरी छमाही में बेमौसम बारिश, श्रम के उपलब्ध नहीं होने जैसे कारणों से नरमी आई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2022-23 में सीमेंट मात्रा में 5 से 7 प्रतिशत की वृद्धि की संभावना है। इसका कारण बुनियादी ढांचे के साथ छोटे शहरों में सस्ते मकानों पर जोर है। हालांकि निर्माण लागत बढ़ने से मांग में तेजी पर कुछ अंकुश लगेगा।

प्रमुख खबरें

US-Iran के बीच New Deal की पेशकश, क्या प्रतिबंधों के बदले परमाणु कार्यक्रम रोकेगा तेहरान?

Tamil Nadu में सियासी गतिरोध खत्म! Vijay कल ले सकते हैं शपथ, राज्यपाल से मिल सरकार बनाने का दावा किया पेश

BJP पूंजीवाद को देती है बढ़ावा , Akhilesh Yadav का सरकार पर हमला, बोले- जल्द बढ़ेंगे Petrol-Diesel के दाम

इस बार हमारी सरकार (व्यंग्य)