केंद्र ने आंध्र प्रदेश को 10,500 करोड़ रुपये का और कर्ज जुटाने की अनुमति दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2021

अमरावती। केंद्र ने आंध्र प्रदेश सरकार को चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह के लिए मुक्त बाजार कर्ज (ओएमबी) के जरिये 10,500 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दे दी है। इससे नकदी संकट से जूझ रहे आंध्र प्रदेश को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। वित्त मंत्रालय ने रिजर्व बैंक को भेजे पत्र में कहा है कि इससे अब राज्य को चालू वित्त वर्ष में कुल 31,251 करोड़ रुपये का ओएमबी जुटाने की अनुमति मिल गई है। केंद्र ने वित्त वर्ष 2021-22 में राज्य के लिए 42,472 करोड़ रुपये की शुद्ध उधार सीमा (एनबीसी) तय की है।

इसे भी पढ़ें: प्रदेश में नहीं हुई ज्यादा वर्षा ,कई बांध है खाली,इसी कारण नहीं बन पाई बिजली: CM शिवराज

इसमें से 1,27,105.81 करोड़ रुपये जगन सरकार ने पिछले दो साल के दौरान जुटाए हैं। इसके अलावा बकाया ऋण 96,500.36 करोड़ रुपये हो गया है। इसके लिए राज्य सरकार गारंटी प्रदान करती है। पिछले दो साल में इसमें 47,058 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता