केंद्र ने करतारपुर गलियारे की प्रगति देखने के लिए शिष्टमंडल को पाक जाने की दी अनुमति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2019

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के एक मंत्री ने गुरूवार को कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले हफ्ते पंजाब सरकार को इस महीने एक शिष्टमंडल पाकिस्तान भेजकर करतारपुर गलियारा परियोजना की प्रगति का पता लगाने की अनुमति दे दी है। केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर को संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत मिले विशेष दर्जे को वापस लेने से पहले शिष्टमंडल को पाक जाने की अनुमति मिली थी। केंद्र सरकार की तरफ से कश्मीर का विशेष दर्जा वापस लेने के फैसले के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ अपने राजनयिक संबंध कम कर लिए हैं।

पंजाब के मंत्रियों एवं विधायकों के शिष्टमंडल के पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से तथा पाक पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री से मुलाकात करने की संभावना है। पंजाब के जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, ‘‘पंजाब के मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को लिखा था कि राज्य के मंत्रियों एवं विधायकों के एक समूह को पाकिस्तान जाने की अनुमति दी जाए। अनुमति मिल चुकी है। हम पाकिस्तान के प्रधानमंत्री (इमरान खान) और पंजाब के मुख्यमंत्री से मिलेंगे।’’

प्रमुख खबरें

Bangladesh ने UN में कहा- हम मुस्लिमों से परेशान, पूरा भारत हैरान!

President Droupadi Murmu ने NDPS एक्ट से टकराव पर लौटाया West Bengal का गुंडा रोधी बिल

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार