केंद्र ने केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना को मंजूरी दे दी है: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2023

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि केंद्र ने केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना को मंजूरी दे दी है, जिससे बुंदेलखंड क्षेत्र को पानी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने एक वीडियो संदेश में कहा कि यह मध्य प्रदेश और बुंदेलखंड के लिए भाग्यशाली दिन है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से क्षेत्र के 62 लाख लोगों को पीने का पानी उपलब्ध कराने के अलावा 10.6 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी। बुन्देलखण्ड का सूखा इलाका उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश तक फैला हुआ है। केन और बेतवा नदियों को जोड़ने की परियोजना की परिकल्पना केंद्र की राष्ट्रीय नदी जोड़ो नीति के तहत की गई है। चौहान ने कहा कि इस नदी जोड़ो पहल के तहत दो बिजली परियोजनाएं लगायी जाएंगी जिनमें 103 मेगावाट पनबिजली और 27 मेगावाट सौर संयंत्र शामिल हैं।

बुंदेलखंड में खजुराहो लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा ने कहा कि केंद्र ने केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के लिए 6,017 हेक्टेयर वन भूमि का उपयोग करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि इस मंजूरी के बाद परियोजना पर काम में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना मध्य प्रदेश और पड़ोसी उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र को बदल देगी। शर्मा ने कहा कि मानसून सीजन के दौरान इस परियोजना से मध्य प्रदेश को 1834 मिलियन क्यूसेक पानी मिलेगा। शर्मा ने कहा कि इस परियोजना से मध्य प्रदेश के छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी और दमोह जिले और उत्तर प्रदेश के बांदा, महोबा, झाँसी और ललितपुर जिले लाभान्वित होंग। उन्होंने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र को भी लाभ होगा।

प्रमुख खबरें

Microsoft निलंबन पर भड़कीं Pramila Jayapal, बोलीं कानूनी प्रवासन व्यवस्था को बर्बाद कर रहा ट्रंप प्रशासन

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला