सीएम ममता के सलाहकार अलपन बंदोपाध्याय के खिलाफ केंद्र ने शुरू की अनुशासनात्मक कार्यवाही

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2021

नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने कथित कदाचार और दुर्व्यवहार को लेकर पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय के खिलाफ बड़ी दंडात्मक कार्यवाही शुरू की है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सलाहकार की भूमिका निभा रहे बंदोपाध्याय से कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय (डीओपीटी) द्वारा आरोपों का उल्लेख करते हुए भेजे गए “ज्ञापन” का 30 दिनों के अंदर जवाब भेजने को कहा गया है।

इसे भी पढ़ें: दीदी को HC से लगा झटका तो बोलीं स्मृति ईरानी- ममता को देना होगा अपने किए का हिसाब, जानें क्या है पूरा मामला

अधिकारियों ने कहा कि पूर्व मुख्य सचिव को बड़ी दंडात्मक कार्यवाही की चेतावनी दी गई है जिसके तहत केंद्र सरकार पेंशन या ग्रैच्यूटी अथवा दोनों पूरी तरह से या उसका कुछ हिस्सा रोक सकती है।

प्रमुख खबरें

पक्षपातपूर्ण और राजनीतिक एजेंडा, अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर अमेरिकी आयोग की रिपोर्ट को भारत ने किया खारिज

महुआ की सीट ममता के लिए बनी साख की लड़ाई? क्या BJP के लिए तुरुप का इक्का साबित होंगी शाही परिवार की राजमाता

Budaun: BJP पर अखिलेश का वार, बोले- दो चरणों में ही उखड़ गए हैं पैर, बदल गई उनकी भाषा

SRH vs RR IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स में टक्कर, यहां देखें प्लेइंग 11