केंद्र को लाउडस्पीकर के उपयोग पर नीति बनानी चाहिए, महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल का बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार को लाउडस्पीकर के उपयोग पर एक नीति बनानी चाहिए। मस्जिदों में लाउडस्पीकर के उपयोग को लेकर उठे विवाद के बीच राज्य में शांति बनाए रखने के वास्ते सरकार का सहयोग करने के लिए पाटिल ने मुसलमानों और हिंदुओं का आभार भी जताया। गौरतलब है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने राज्य सरकार को तीन मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का ‘अल्टीमेटम’ दिया था। राज ठाकरे ने अजान के लिए लाउडस्पीकर का उपयोग किए जाने के विरोध में लोगों से हनुमान चालीसा का पाठ करने का आह्वान किया था।

इसे भी पढ़ें: बंगाल में अमित शाह ने तीन बीघा गलियारे का दौरा किया, बीएसएफ के जवानों से मिले

पाटिल से अदालत की उस टिप्पणी पर भी सवाल किया गया, जिसमें निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को जमानत प्रदान करने के दौरान राजद्रोह के तहत मामला दर्ज किए जाने को लेकर अदालत ने कहा है कि केवल आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग करना राजद्रोह लागू करने के लिए पर्याप्त आधार नहीं है। इस पर पाटिल ने कहा कि अदालत के पास टिप्पणी करने का अधिकार है। उन्होंने कहा, हालांकि, पुलिस कोई भी मामला दर्ज करते समय हर बिंदु का अध्ययन करती है।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनप्रतिनिधि के 25 साल पूरे होने पर जताया जनता का आभार

V-Neck से लेकर Off-Shoulder तक, गरबा ड्रेसेस की नेकलाइन के अनुसार अपनाएं ये Hairstyle

Flydubai विमान में घायल कैप्टन Smit Machhar की डेंटिस्ट ने बचाई जान

GE Aerospace ने HAL को सौंपे 4 नए F404 इंजन, Tejas Mk1A फ्लीट को मिलेगी मजबूती