कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए विधायक, केंद्र सरकार ने ‘वाई प्लस’ श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2022

नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने हाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए पंजाब के विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा को ‘वाई प्लस’ श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा प्रदान की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। फतेहजंग सिंह बाजवा (63) पंजाब की कादियान विधानसभा सीट से विधायक हैं और वह 28 दिसंबर को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। फतेहजंग कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा के छोटे भाई हैं। सुरक्षा प्रतिष्ठान के सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि फतेहजंग सिंह बाजवा को चुनावी राज्य पंजाब में उनकी आवाजाही के लिए ‘वाई प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

प्रमुख खबरें

Misleading Claims पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, Dabur को 100% Natural टैग वाले उत्पाद वापस लेने का Order

Swiggy Instamart Expansion: 2031 तक 5 गुना ज्यादा Order Value का लक्ष्य, ₹10,000 करोड़ की कमाई पर टिका दांव

US Supreme Court के बड़े फैसले के बाद Amazon को मिला $600 Million रिफंड, ग्राहकों को भी होगा भारी फायदा

Luis Suarez की गैरमौजूदगी में Lionel Messi का जलवा, Inter Miami ने San Luis को 4-2 से रौंदा