केंद्र ने मणिपुर में अत्याचार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, Mamata Banerjee का बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2023

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने मणिपुर में अत्याचार में शामिल लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। बनर्जी ने कहा कि ‘पीएम केयर्स फंड’, राफेल सौदे, नोटबंदी जैसे मुद्दों से घिरे प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार पर नहीं बोल सकते हैं। उनकी टिप्पणी से कुछ घंटे पहले ही प्रधानमंत्री मोदी ने यहां वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये जी-20 भ्रष्टाचार-रोधी मंत्रिस्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त न करने की सख्त नीति है।

इसे भी पढ़ें: ONGC का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ तेल की कम कीमतों, कम उत्पादन के कारण 34 प्रतिशत घटा

बनर्जी ने कहा, भाजपा ने इस पूर्वोत्तर राज्य में अत्याचार में शामिल लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।” उनकी टिप्पणी जाहिर तौर पर प्रधानमंत्री के उस आरोप का जवाब है, जिसमें उन्होंने कहा था कि विपक्ष संसद में मणिपुर पर चर्चा नहीं चाहता था। उन्होंने आरोप लगाया, “पश्चिम बंगाल में ग्रामीण चुनावों के दौरान उनके (भाजपा) द्वारा 15-16 लोगों की हत्या कर दी गई है। इस इन घटनाओं में उनकी (भाजपा की) संलिप्तता है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Rajya Sabha Seat के लिए BJP ने शुरू की 24 नामों पर चर्चा

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी