केंद्र जम्मू-कश्मीर के समग्र विकास के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है:अजय भट्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2021

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने शुक्रवार को कुपवाड़ा जिले के दौरे के दौरान कहा कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर के समग्र विकास के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

प्रवक्ता के मुताबिक, भट्ट ने वहां सेना के अधिकारियों और जवानों से बातचीत भी की। प्रवक्ता ने बताया कि अग्रिम चौकियों के दौरे के बाद, भट्ट ने चोगुल में बागवानी बेस स्टेशन का दौरा किया, जहां उन्होंने बागवानों, किसानों, महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) और स्थानीय पंचायती राज संस्थाओं (पीआरआई) के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की।

कश्मीर को धरती का स्वर्ग बताते हुए भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार इस क्षेत्र, खासकर सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा का समग्र विकास करके इसके निष्कर्ष को बरकरार रखने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

मंत्री ने कहा कि विकास गतिविधियां बड़े पैमाने पर चल रही हैं। भट्ट पर्यटन राज्य मंत्री भी हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सीमा पर्यटन, पर्यावरण पर्यटन और बागवानी पर्यटन को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Anti Reservation Movement | आरक्षण-विरोधी आवाज़ें हुई तेज़! जंतर-मंतर से सड़कों तक प्रदर्शन, करणी सेना ने खाई वोट न देने की कसम

दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद MCC ने NEET-SS काउंसलिंग के दूसरे चरण का संशोधित शेड्यूल जारी किया

भारतीय डेयरी क्षेत्र का सबसे बड़ा IPO लाएगी Milky Mist, 10,778 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है मार्केट कैप

Rudrabhishek In Sawan: महादेव की कृपा के लिए क्यों जरूरी है Rudrabhishek? जानें इसके Benefits और नियम