अमरिंदर सिंह का आरोप , कहा- केंद्र आढ़तियों को डराने-धमकाने की कर रहा कोशिश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 19, 2020

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्र आयकर विभाग के छापों के जरिए आढ़तियों को ‘‘डराने-धमकाने’’ की कोशिश कर रहा है। उन्होंने आगाह किया कि इस तरह के कदमों से भाजपा नीत केंद्र सरकार के खिलाफ लोगों का गुस्सा और बढ़ेगा। सिंह ने यहां एक बयान में कहा कि जवाब का इंतजार किए बिना और नोटिस जारी करने के महज चार दिन के भीतर पंजाब के कई आढ़तियों के परिसरों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की। 

इसे भी पढ़ें: कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान यूनियनों ने कहा, दो-तीन दिनों में तय करेंगे अगला कदम 

उन्होंने दावा किया कि यहां तक कि सामान्य प्रक्रिया के रूप में स्थानीय पुलिस को सूचित तक नहीं किया गया और आयकर विभाग की टीमों की छापेमारी के दौरान सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का इस्तेमाल किया गया। सिंह ने कहा कि छापों के जरिए आढ़तियों को ‘‘डराने-धमकाने’’ की कोशिश की जा रही है और इस तरह की ‘‘दमनकारी’’ कार्रवाई का भाजपा के लिए उल्टा परिणाम होगा।

प्रमुख खबरें

ब्रिटेन के RAF Fairford बेस पर हमले की साजिश, अमेरिका में तीन लोगों पर आरोप

Tripura Civic Body Elections 2026: मतदान से पहले BJP का दबदबा, 77 सीटों पर निर्विरोध जीत; विपक्ष ने लगाए डराने-धमकाने के गंभीर आरोप

BJP नेता के घर चाकू भेजने पर Priyank Kharge बोले, यह उनकी ही धमकी की प्रतिक्रिया थी

Ayodhya cannabis Seizure | अयोध्या में गांजा बरामदगी पर अखिलेश यादव का हमला, बीजेपी सरकार की मंशा पर उठाए गंभीर सवाल