ओडिशा ट्रेन दुर्घटना के कारणों को दबाने की कोशिश कर रहा है केंद्र, ममता बनर्जी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2023

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को भाजपा शासित केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना के कारणों को दबाने की कोशिश की जा रही है। बनर्जी ने दावा किया कि बालासोर में दो जून को हुई भीषण रेल दुर्घटना की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कर रहा है लेकिन साक्ष्यों को पहले ही हटाया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu | अनुसूचित जाति के सदस्यों के प्रवेश के विरोध को लेकर मंदिर सील किया गया

केंद्रीय जांच एजेंसी ने नगर निकायों में भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में बुधवार को पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापेमारी की। मुख्यमंत्री ने कहा, “आप (भाजपा सरकार) सच को दबा नहीं पाएंगे। मैं चाहती हूं कि सच सामने आए। हादसे में घायल व मारे गए लोगों के परिजन भी हादसे का कारण जानना चाहते हैं। इसके लिए दोषी लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।” उन्होंने कहा, “मैंने पिछले कुछ दिनों में कटक और भुवनेश्वर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे घायल ट्रेन दुर्घटना पीड़ितों को सहायता प्रदान करने के लिए दो बार ओडिशा का दौरा किया है।” इस ट्रेन दुर्घटना में कुल मिलाकर, 288 लोग मारे गए और 1,200 से अधिक घायल हो गए थे।

प्रमुख खबरें

CPIM ने सीएम वी. डी. सतीशन के विशेष विमान और मंत्रियों की विदेश यात्रा पर सवाल उठाए

Gurugram के Chintels Paradiso Tower-J को गिराने की मंजूरी अभी बाकी, DTCP करेगा फैसला

AIIMS Jodhpur के शौचालय में पीजी छात्र मृत मिला, पुलिस को खुदकुशी का शक

Odisha Vigilance ने Bargarh में पंचायत अधिकारी के ठिकानों पर की छापेमारी, मिले 35 प्लॉट और दो भवन