राम मुसलमान थे? TMC विधायक के बयान से मचा बवाल, BJP बोली- हिंदू धर्म का घोर अपमान

By अंकित सिंह | Dec 19, 2025

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायक मदन मित्रा के भाषण का एक वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। इस वीडियो में उन्होंने दावा किया है कि भगवान राम मुसलमान थे। भाजपा ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे हिंदू धर्म का अपमान बताया है। बंगाली में दिए गए अपने भाषण में मित्रा ने एक हिंदू श्लोक का पाठ किया और फिर भाजपा द्वारा हिंदू धर्म की व्याख्या पर हमला किया। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी का उद्देश्य हिंदू धर्म को निशाना बनाना नहीं था, बल्कि भाजपा नेतृत्व की हिंदू धर्म की समझ पर सवाल उठाना था।

इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने केंद्र पर निशाना साधा, कहा - राज्य में गांधी के नाम पर रखेंगे रोजगार योजना का नाम

मित्रा ने कहा, “मैंने उनसे कहा, साबित करके दिखाओ कि राम हिंदू हैं। मुझे राम का उपनाम बताओ।” उन्होंने आगे बताया कि वहां मौजूद कोई भी उनके सवाल का जवाब नहीं दे सका। उन्होंने दावा किया कि सुवेंदु अधिकारी समेत भाजपा के नेता भी जवाब देने में नाकाम रहे। मित्रा ने आगे आरोप लगाया कि एक हिंदू साधु ने उन्हें बताया कि भगवान राम का उपनाम "रामजेठमलानी" था, जिसका उन्होंने अपने भाषण में उपहास किया। मित्रा ने कहा, "क्या कोई हिंदू इस पर विश्वास करेगा? क्या वे ऐसे लोगों पर विश्वास करके पूजा करने जाएंगे?" उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी टिप्पणियां भाजपा की हिंदू धर्म की सतही समझ का उपहास करने के लिए थीं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर