चावल मिल मालिकों की शिकायतों के समाधान के लिए केंद्र ने मोबाइल ऐप पेश किया

By Prabhasakshi News Desk | Oct 29, 2024

नयी दिल्ली । केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने चावल मिलों के लिए एफसीआई शिकायत निवारण प्रणाली (एफसीआई-जीआरएस) का मोबाइल ऐप पेश किया। सरकार ने यह कदम पारदर्शिता, जवाबदेही और हितधारकों की संतुष्टि बढ़ाने के मकसद से उठाया है। सार्वजनिक क्षेत्र का भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) खाद्यान्नों की खरीद और वितरण के लिए प्रमुख एजेंसी है। इस अवसर पर जोशी ने कहा कि चावल मिलों को खाद्य सुरक्षा प्रणाली के महत्वपूर्ण अंशधारक और अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि सरकार ‘‘उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।’’ 

इस ऐप का उपयोग करके मिल मालिक आसानी से अपने मोबाइल की मदद से शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। उन्हें केवल एक बार पंजीकरण करना होगा और उसके बाद कितनी भी शिकायतें दर्ज की जा सकती हैं। ऐप शिकायत की स्थिति के बारे में वास्तविक समय में अद्यतन सूचना प्रदान करता है, जिससे मिल मालिकों को अवगत कराया जाता है और पारदर्शिता सुनिश्चित होती है। एफसीआई शिकायत मिलने पर उसे आगे की कार्रवाई के लिए स्वचालित रूप से संबंधित नोडल अधिकारियों को सौंप देगा।

प्रमुख खबरें

Mukesh Ambani का बड़ा ऐलान: Meta के साथ मिलकर Jamnagar बनेगा भारत का नया Global Tech Hub

पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में बर्बर सैन्य-पुलिस हिंसा के अंतरराष्ट्रीय निहितार्थ

Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर अल्टीमेटम, Abhijeet Dipke की चेतावनी- अब युवा पीछे नहीं हटेंगे

मोदी युग के बारह वर्ष: विकास, विश्वास और विराट का उदय