केंद्र को जीएसटी की कमी के लिए राज्यों को क्षतिपूर्ति करनी चाहिए: सुशील मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2020

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार को बाजार से कर्ज लेकर कोरोना वायरस महामारी की वजह से जारी लॉकडाउन के दौरान जीएसटी के कम संग्रह के कारण राजस्व की कमी को देखते हुये राज्यों को मुआजवा देना चाहिये। जीएसटी नेटवर्क के मंत्रियों के समूह के अध्यक्ष सुशील ने कहा कि केंद्र कम जीएसटी संग्रह के कारण राज्यों को मुआवजे देने के लिए कानूनी रूप से बाध्य नहीं है, लेकिन यह नैतिक रूप से ऐसा करने के लिए बाध्य है, क्योंकि केंद्र की तरफ से यह कहा गया था कि वह राज्यों को क्षतिपूर्ति करेगा। उन्होंने कहा कि यह केंद्र को तय करना है कि वह राज्यों को क्षतिपूर्ति कैसे करना चाहता है। सुशील ने कहा कि केंद्र को या तो बाजार से खुद से उधार लेना चाहिए या राज्यों की ओर से गारंटर बनना चाहिए ताकि वे ऋण ले सकें।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को यूपी कैबिनेट की मंजूरी

UK Trade Minister Jonathan Reynolds भारत आने वाले Great North प्रतिनिधिमंडल की करेंगे अगुवाई

INDIA Bloc के सांसद रात 8 बजे राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेंगे; शाम 5 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होंगे इकट्ठा