केंद्र को गलवान घाटी पर चीन के दावे का जवाब देना चाहिए: शिवसेना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2020

मुंबई। शिवसेना की उप नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने शनिवार को कहा कि केंद्र को चीन के इस दावे का जवाब देना चाहिए कि लद्दाख में गलवान घाटी इलाके पर उसकी संप्रभुत्ता है। गौरतलब है कि सोमवार रात को पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में एक कर्नल समेत भारत के 20 सैन्यकर्मी शहीद हो गए। पांच दशकों में यह भारत और चीन के बीच सबसे बड़ा सैन्य टकराव था। भारत ने गलवान घाटी पर संप्रभुत्ता के चीनी सेना के दावे के खारिज कर दिया और बीजिंग से अपनी गतिविधियों को वास्तविक नियंत्रण रेखा के अपनी ओर तक सीमित रखने के लिए कहा। इसके बाद चीन के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को दावा किया कि गलवान घाटी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन की तरफ है।

प्रमुख खबरें

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के

मुख्यमंत्री तो राजभर का बेटा ही होगा... बयान से मचा सियासी बवाल, योगी सरकार ने भी गुस्से में दे दी तगड़ी नसीहत!