रोजाना ईंधन के दाम बढ़ाकर नागरिकों को प्रताड़ित करना बंद करे केंद्र : कांग्रेस नेता सतीशन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2021

तिरुवनंतपुरम। सोमवार को पेट्रोल के दाम में 35 पैसे प्रतिलीटर की बढ़ोतरी समेत ईंधन के रोजाना बढ़ रहे दामों के बीच केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने केंद्र से कहा कि इस तरीके से वह नागरिकों को “प्रताड़ित” न करे। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में गिरावट का फायदा केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोलियम पर लगातार अतिरिक्त उत्पाद शुल्क बढ़ाए जाने से लोगों को नहीं मिल पा रहा है।

इसे भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘‘सत्यनारायण की कथा’’ पर विवाद, मध्यप्रदेश सरकार लेगी एक्शन

कांग्रेस नेता ने केरल सरकार से ईंधन सब्सिडी देकर नागरिकों की मदद करने का भी अनुरोध किया। पेट्रोल के दाम में 35 पैसे की बढ़ोतरी के बाद प्रदेश में पेट्रोल के दाम प्रति लीटर 100 रुपये के आंकड़े को पार कर गए हैं। उन्होंने कहा कि उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी के आधार पर राज्य सरकारों द्वारा ईंधन पर लगाया जाने वाला कर भी बढ़ जाता है।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें