जम्मू-कश्मीर के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र कदम उठाए: चन्नी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2021

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने जम्मू कश्मीर में हाल में आतंकवादियों द्वारा आम नागरिकों की हत्या किए जाने की शुक्रवार को कड़ी निंदा की और केंद्र शासित प्रदेश के निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार से तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया। उल्लेखनीय है कि गत कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा कई नागरिकों की हत्या की गई है जिनमें नवीनतम घटना बृहस्पतिवार को श्रीनगर के सरकारी स्कूल में प्रधानाचार्य सुपिंदर कौर और शिक्षक दीपक चंद की हत्या की है।

इसे भी पढ़ें: टोंक में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति और उसके पांच साल के बच्चे की मौत

मुख्यमंत्री ने कहा कि तत्काल जम्मू्-कश्मीर के अल्पसंख्यकों के बीच सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मानवता के खिलाफ इन जघन्य अपराधों के दोषियों और शांति, सद्भावना और भाईचारे को नष्ट करने वालों को कानून के मुताबिक सख्त सजा दी जानी चाहिए।

प्रमुख खबरें

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता

Bibek Debroy: दिल्ली मतदाता सूची पुनरीक्षण में दिवंगत अर्थशास्त्री का नाम, चुनाव आयोग हटाएगा