कश्मीर मुद्दे पर केन्द्र को हुर्रियत के साथ बातचीत करनी चाहिए: अब्दुल्ला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2019

कोलकाता। नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीर में सिर्फ बातचीत के जरिए दीर्घकालिक शांति हासिल की जा सकती है और केन्द्र को हुर्रियत नेताओं के साथ बातचीत करनी चाहिए। तालिबान के साथ बिना शर्त बातचीत करने के सेना प्रमुख बिपिन रावत के बयान का हवाला देते हुए जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने गुरुवार को कहा कि यदि सेना ऐसी सलाह दे सकती है तो केन्द्र को भी कश्मीर मुद्दा सुलझाने के लिए हुर्रियत से बातचीत करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर और गुजरात में एम्स बनाने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने दी मंजूरी

रावत ने बुधवार को कहा था कि ऐसे वक्त में जब अमेरिका और रूस तालिबान से बातचीत कर रहे हैं, आतंकवादी संगठनों के साथ बातचीत की जानी चाहिए लेकिन बिना किसी पूर्व शर्त के। इस चर्चा में सेना के पूर्व प्रमुख शंकर रॉय चौधरी ने 2009 सिविल सेवा परीक्षा के टॉपर आईएएस अधिकारी शाह फैसल के इस्तीफे का मुद्दा उठाया। चौधरी ने कहा, ‘‘उनके इस्तीफे की बात सुनकर हमें धक्का लगा। उन्हें इस्तीफा नहीं देना चाहिए था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ वर्षों में कश्मीर से एक अच्छी बात सामने आयी है कि युवा बड़ी संख्या में सेना में भर्ती हो रहे हैं और सरकारी नौकरियों में जा रहे हैं।’’

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow