Mehrajuddin Wadoo ने Gangte की हैट्रिक और कप्तानी को सराहा, युवा प्रतिभाओं के लिए मजबूत व्यवस्था की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 12, 2026

भारतीय अंडर-17 फुटबॉल टीम के मुख्य कोच मेहराजुद्दीन वाडू ने कप्तान दल्लालमौन गैंगटे के नेतृत्व कौशल और दबाव में उनके संयम की तारीफ करने के साथ युवा फुटबॉल खिलाड़ियों को सीनियर राष्ट्रीय टीम तक पहुंचाने के लिए एक मजबूत और व्यवस्थित व्यवस्था विकसित करने की जरूरत पर जोर दिया। गैंगटे ने बुधवार को कुआलालंपुर फुटबॉल स्टेडियम में सिंगापुर के खिलाफ एएफसी अंडर-17 एशियाई कप 2027 क्वालीफायर के पहले मुकाबले में शानदार हैट्रिक लगाई। उनकी इस उपलब्धि की बदौलत भारत ने सिंगापुर को 4-2 से हराकर अपने अभियान की जीत के साथ शुरुआत की।

रिस्तिक मैती ने भारत की ओर से चौथा गोल किया। वाडू ने कहा, ‘‘गैंगटे की जिस बात ने मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित किया, वह सिर्फ उनके तीन गोल नहीं थे, बल्कि उनका जज्बा, आत्मविश्वास और जरूरत पड़ने पर टीम की जिम्मेदारी उठाने की क्षमता भी थी।’’ उन्होंने अंडर-17, अंडर-19, अंडर-20 और सीनियर टीमों के बीच बेहतर तालमेल और निरंतरता बनाए रखने की जरूरत भी बताई। उनके मुताबिक, इससे युवा खिलाड़ियों को एक स्तर से दूसरे स्तर तक पहुंचने में आसानी होगी।

वाडू ने कहा कि भारत में फुटबॉल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। युवा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर, अंतरराष्ट्रीय अनुभव और सही मार्गदर्शन देकर टीम का अंतिम लक्ष्य ऐसे खिलाड़ी तैयार करना है, जो सीनियर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर सकें।

प्रमुख खबरें

Messi मैच विवाद: पूर्व खेल मंत्री Abdurahiman पर केस चलाने को राज्यपाल की हरी झंडी

James Anderson 2027 में Surrey से खेलेंगे County Championship लंकाशायर से नाता टूटा

Manchester United ने मुख्य कोच Michael Carrick को हटाया, Mauricio Pochettino ले सकते हैं जगह

UP-112 की PRV ने दिवाली पर 2.05 लाख से अधिक जरूरतमंदों को पहुंचाई मदद