लुधियाना बम विस्फोट मामले में केंद्र से मांगी मदद : चरणजीत सिंह चन्नी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2021

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार ने लुधियाना जिला अदालत परिसर में हुए बम विस्फोट मामले की जांच कर उसके कारणों का पता लगाने के लिएकेंद्र सरकार से मदद मांगी है। चन्नी ने कहा कि उन्होंने विस्फोट के कुछ घंटे बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की। इसके बाद केंद्र ने बम विस्फोट की जांच के लिए पंजाब में कुछ टीम भेजी हैं। लुधियाना की जिला अदालत परिसर में बृहस्पतिवार को हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गये। इसके बाद पंजाब सरकार ने राज्य भर में हाई अलर्ट जारी कर दिया।

इसे भी पढ़ें: हमीदिया अस्पताल में आग लगने का मुद्दा सदन में गूंजा, कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर लगाया आंकड़ा छुपाने के आरोप

चन्नी ने बाद में लुधियाना के मुल्लांपुरा दाखा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने, विस्फोट और पिछले कुछ दिनों में कथित बेअदबी की कोशिशों के आपस में जुड़े होने की बात कही। बेअदबी विवाद पर, उन्होंने कहा कि सरकार लुधियाना के एक गुरुद्वारे में बेअदबी के प्रयास के आरोप में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने के सिलसिले में हत्या का मामला दर्ज करने पर विचार कर रही है। चन्नी ने कहा, ‘‘हमें बेअदबी का प्रयास या कोई अन्य सबूत नहीं मिला। एक व्यक्ति गुरुद्वारे की ओर भागा। इस मामले की जांच की जा रही है। इसको लेकर दर्ज की गयी प्राथमिकी में संशोधन किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda