पूर्वोत्तर को विकास का हब बनाने के लिए काम कर रहा केंद्र : शेखावात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2021

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार पूर्वोत्तर को विकास का केंद्र बनाना चाहती है।

उन्होंने कहा, सरकार का दृष्टिकोण पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्यों में विकास को गति देना और इसे पूरे देश को आगे ले जाने के लिए विकास का केंद्र बनाना है। प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में योजनाओं और परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने का काम शुरू किया है और इसलिए केंद्रीय मंत्री अपने-अपने मंत्रालयों के काम की समीक्षा करने के लिए अक्सर यहां आ रहे हैं।”

नेरीवाल्म में बैठक के दौरान जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले सभी संगठनों के कार्यों की समीक्षा की गयी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि शेखावत के साथ असम के आवास, शहरी मामलों और सिंचाई मंत्री अशोक सिंघल भी तेजपुर गए थे।

शेखावत ने कहा कि उन्होंने जल संरक्षण के संबंध में सभी आठ राज्यों के मंत्रियों और हितधारकों के साथ 12 घंटे की मैराथन बैठक की और अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter