भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, PM मोदी भी मौजूद, उम्मीदवारों के नाम पर लगेगी मुहर

By अनुराग गुप्ता | Mar 04, 2021

नयी दिल्ली। पश्चिम बंगाल और असम में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजधानी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक भाजपा मुख्यालय में हो रही चुनावी बैठक में सबसे पहले असम के मुद्दे पर और फिर पश्चिम बंगाल के मुद्दे पर चर्चा होगी। 

इसे भी पढ़ें: असम में भाजपा और सहयोगी दलों के बीच हुआ सीटों के बंटवारे का समझौता 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा असम की 86 से 89 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है। बताया जा रहा है कि 5 मार्च दिन शुक्रवार को भाजपा उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है और इसी विषय पर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक चल रही है।

प्रमुख खबरें

Vijay Hazare Trophy: रोहित गोल्डन डक पर आउट, विराट कोहली ने 77 रन ठोककर दिखाया दम!

लाल किला बम धमाका: NIA ने बढ़ाई दो मुख्य आरोपियों की रिमांड, बड़े खुलासे की उम्मीद

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बगावत के सुर तेज, बेटे को मंत्री बनाने पर तीन विधायक नाराज!

सुरक्षा का नया अध्याय: पहली बार भारत में हथियारों का डेटाबेस, NIA की चौकसी से थमेंगे अपराध और उग्रवाद