Central Excise Day 2025 : भ्रष्टाचार की जाँच करने में हमेशा आगे रहा है CBIC, जानिए इसका इतिहास और महत्व

By Prabhasakshi News Desk | Feb 24, 2025

पूरे भारत में हर साल 24 फरवरी को केंद्रीय सीमा उत्पाद दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिसे मनाने का उद्देश्य केंद्रीय उत्पाद और कस्टम बोर्ड ऑफ इंडिया का अर्थव्यवस्था में योगदान का सम्मान करना है। इसके अलावा संस्थान के अधिकारियों द्वारा की गई कड़ी मेहनत को सम्मानित करने के लिए भी इस दिन को मनाया जाता है। इस मौके पर देश के लोगों को केंद्रीय उत्पाद और सीमा शुल्क बोर्ड के महत्व को भी बताया जाता है। इस दिन बोर्ड की ओर से कई सारे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, इसमें सेमिनार, कार्यशालाएं, जागरूकता कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं और पुरस्कार समारोह शामिल हैं।


केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस मनाने का उद्देश्य

यह दिन देश के लिए केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) के योगदान और इससे जुड़े अधिकारियों और उनकी सेवाओं का सम्मान करता है। इस अलावा यह दिन अधिकारियों को अपने कर्तव्यों को पूरी ईमानदारी से निभाने के लिए प्रोत्साहित भी करता है। हर साल अधिकारी विनिर्माण क्षेत्र से माल के भ्रष्टाचार की जाँच करने का अपना कर्तव्य निभाते हैं। देश के औद्योगिक विकास में केन्द्रीय उत्पाद शुल्क विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। करों के भुगतान को आसान बनाने के लिए मंत्रालय द्वारा कर प्रणाली में सुधार किया गया है और तकनीकों का प्रयोग भी बढ़ाया गया है। 


क्या है केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी)

वित्त मंत्रालय के अधीन यह राजस्व विभाग का एक जरूरी हिस्सा है। इसके द्वारा किए जाने वाले कार्य में सीमा शुल्क, केंद्रीय उत्पाद शुल्क, केंद्रीय माल और सेवा कर और आईजीएसटी के संग्रहण और वसूली से संबंधित नीति का निर्माण, तस्करी की रोकथाम और सीबीआईसी के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत सीमा शुल्क, केंद्रीय उत्पाद शुल्क, केंद्रीय माल और सेवा कर, आईजीएसटी और नारकोटिक्स से संबंधित मामलों का प्रशासन शामिल है। अपने अधीनस्थ संगठनों के लिए, बोर्ड प्रशासनिक प्राधिकरण है और इसमें सीमा शुल्क घराने, केंद्रीय उत्पाद शुल्क और केंद्रीय जीएसटी आयुक्तालय, और केंद्रीय राजस्व नियंत्रण प्रयोगशाला शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का BBC पर 10 अरब डॉलर का मुकदमा, बोला- भ्रामक चित्रण से चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश

सोशल मीडिया बैन से वीजा जांच तक: बदलती वैश्विक नीतियां और बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव

MGNREGA की जगह नया ग्रामीण रोजगार कानून, VB-G RAM G विधेयक संसद में पेश होने की तैयारी

ICICI Prudential AMC IPO को ज़बरदस्त रिस्पॉन्स, दूसरे ही दिन फुल सब्सक्राइब हुआ