प्रवासी श्रमिकों को राहत के लिए ठोस नीति बनाने में नाकाम रही केंद्र सरकार: पायलट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 19, 2020

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मंगलवार को कहा कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों में फंसे प्रवासी श्रमिकों को राहत देने के लिए कोई ठोस नीति बनाने में नाकाम रही है। पायलट सचिन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश की सीमा पर भेजी गई सैकड़ों बसों तथा हजारों की संख्या में खड़े प्रवासी श्रमिकों को प्रवेश की अनुमति नहीं देकर उत्तर प्रदेश सरकार नकारात्मक राजनीति का परिचय दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रवासी श्रमिकों को अपने घरों पर पहुँचने से वंचित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। पायलट ने कहा कि यह समय प्रवासी श्रमिकों के प्रति अपने उत्तरदायित्व एवं उनके प्रति संवेदनशीलता रखते हुए उनकी पीड़ा को समझने का है। वर्तमान परिस्थिति के चलते प्रवासी श्रमिक बहुत परेशानी में हैं और इनके दु:ख-दर्द को साझा करना हम सभी का सामाजिक दायित्व हैं। उन्होंने कहा कि प्रवासी श्रमिकों को अपने-अपने राज्यों में पहुँचाने तथा उनको राहत देने के लिए केन्द्र सरकार कोई ठोस नीति बनाने में नाकाम रही है। 

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ के खास दिनेश गुर्जर ने कहा सिंधिया को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने पर उन्हें पार्टी में वापस ला सकता हूँ

प्रमुख खबरें

Ashwin की भविष्यवाणी: Rohit Sharma के लिए Mumbai Indians के पास होनी चाहिए Coach वाली Special Role

Team India के मुख्य कोच पर Gary Kirsten का बड़ा बयान, कहा- Gautam Gambhir के नतीजे उनकी क्षमता का सबूत हैं

Galle Test: टीम इंडिया के सामने Playing 11 की पहेली, 3 स्पिनर या पेसर्स पर कोच Morne Morkel का बड़ा बयान

Tata Sons में बड़े बदलाव की आहट: Noel Tata के नेतृत्व में नए चेयरमैन की तलाश, Chandrasekaran ने छोड़ी कुर्सी