East Delhi Crime: दिल्ली में नाबालिग लड़की की संदिग्ध रूप से तेजाब पीने से मौत, मां के विरोधाभासी बयानों की पुलिस जांच

By रेनू तिवारी | Feb 09, 2026

पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके से एक रूह कपा देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना ने तब नया मोड़ ले लिया जब मृतका की मां ने पति पर यौन उत्पीड़न और जबरन तेजाब पिलाने के गंभीर आरोप लगाए। पुलिस अब इन विरोधाभासी बयानों और मामले की गहनता से जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें: Raebareli Expressway Accident | रायबरेली में तेज रफ्तार कार ने निर्माणाधीन एक्सप्रेस पर आठ लोगों को टक्कर मारी, चार की मौत

 

पुलिस के अनुसार, लड़की की मां द्वारा दिए गए बयान भी विरोधाभासी हैं और इनकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि तीन जुलाई को गीता कॉलोनी निवासी लड़की का विवाह उत्तर प्रदेश के रामपुर के 22 वर्षीय युवक से दोनों परिवारों के सदस्यों की उपस्थिति में हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “दोनों परिवार दूर के रिश्तेदार हैं। पिछले साल 29 अक्टूबर को दिल्ली के मौलाना आजाद अस्पताल से गीता कॉलोनी पुलिस थाने में लड़की के संबंध में एक मेडिको लीगल मामला (एमएलसी) की जानकारी दी गयी। एमएलसी में तेजाब पीने का जिक्र था और उसमें मारपीट का कोई विवरण दर्ज नहीं था।”

उन्होंने बताया कि उस समय लड़की और उसकी मां ने डॉक्टरों और पुलिस को बताया था कि पति के साथ झगड़े के बाद उसने खुद ही तेजाब का सेवन किया था। अधिकारी ने कहा, हालांकि, 23 जनवरी को लड़की की मां ने गीता कॉलोनी पुलिस थाने में एक नई शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उसकी बेटी के साथ पति ने यौन उत्पीड़न किया और 29 अक्टूबर को उसे तेजाब पीने के लिए मजबूर किया।

इसे भी पढ़ें: Galwan conflict के बीच चीन पर गुप्त परमाणु परीक्षण का आरोप, अमेरिका का बड़ा दावा

अधिकारियों ने बताया कि विवाह के समय लड़की की उम्र को देखते हुए, पुलिस ने 23 जनवरी को गीता कॉलोनी पुलिस थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 65 (बलात्कार) और 351(2) (आपराधिक धमकी) तथा यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा छह के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Donald Trump को भी चढ़ा Cricket का खुमार, T20 World Cup में Team USA के लिए किया स्पेशल पोस्ट

Davis Cup: Dakshineswar Suresh ने निर्णायक मैच जीता, Netherlands को हराकर भारत अगले दौर में

Bangladesh को झटका! Chittagong Port की Mega Deal से पीछे हटी सरकार, DP World को भेजा पत्र

Aadhaar Mandatory Update: UIDAI ने किया बच्चों का Aadhaar Biometric Update अब बिलकुल Free, जानिए पूरी प्रक्रिया और फायदे