प्रदेश में मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयों के लिए केन्द्र सरकार ने 7.04 करोड़ रुपये स्वीकृत किए: वीरेन्द्र कंवर

By विजयेन्दर शर्मा | Dec 29, 2021

शिमला   कृषि, ग्रामीण विकास, पंचायती राज एवं पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने आज यहां बताया कि केन्द्र सरकार ने पशुधन स्वास्थ्य और रोग नियंत्रण योजना के तहत राज्य में 44 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयों के लिए 7.04 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।

इसे भी पढ़ें: शिमला में नये साल के जशन के लिये पर्यटकों की आमद को देखते हुये प्रशासन ने कमर कसी

पशुपालन मंत्री ने कहा कि पशुपालन प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने मंे अपना योगदान दे रहा है, जिसके दृष्टिगत राज्य सरकार ने पशुपालकों के लिए अनेक योजनाएं आरम्भ की हैं। पशुओं के स्वास्थ्य की उचित देखभाल के लिए पशु स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गत चार वर्षों के दौरान प्रदेश में एक पशु चिकित्सा अस्पताल, एक नया पशु पाॅलीक्लीनिक तथा 10 नए पशु औषधालय खोले गए हैं। 23 पशु औषधालयों को पशु अस्पताल, एक पशु औषधालय को जोनल पशु अस्पताल और एक पशु अस्पताल को उप-मण्डलीय पशु अस्पताल में स्तरोन्नत किया गया है।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक सुधार विभाग के आॅनलाइन पोर्टल का किया शुभारम्भ

उन्हांेने कहा कि प्रदेश में नई पशु प्रजनन नीति लागू की गई है, जिसमें साहिवाल, रेड सिंधी, गीर तथा थारपार्कर प्रजातियों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम के तहत प्रदेश को केन्द्र सरकार से 30.58 करोड़ रुपये भी प्राप्त हुए हैं। हिमाचली पहाड़ी नस्ल के पशुओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत जिला सिरमौर के कोटला बड़ोग में हिमाचली पहाड़ी गाय फाॅर्म की स्थापना की जा रही है।  

प्रमुख खबरें

Karnataka MLA Yashpal Suvarna के खिलाफ FIR, राहुल गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी और दी Babri Masjid जैसी धमकी

MP में किसान आंदोलन उग्र: MSP पर मूंग खरीद की मांग, CM House पर सुरक्षा बढ़ाई गई

Renewable Energy में ACME Solar का बड़ा धमाका, PFC की ₹3,405 करोड़ की Funding से बदलेगी देश की तस्वीर

सिख धर्म में योग की जगह नहीं, जिसको करना, घर में करे...अकाल तख्त का फरमान