ममता का PM मोदी पर हमला, कहा- किसान योजना के तहत बंगाल के किसानों को पैसा नहीं दे रही केंद्र सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 09, 2021

कल्ना (प बंगाल)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों की सत्यापित सूची केंद्र को भेजने के बावजूद भाजपा नीत सरकार ने राज्य में किसानों को प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत पैसा नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठे दावे कर रही है कि पश्चिम बंगाल सरकार किसानों को पैसे नहीं दे रही है। बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार प्रत्येक किसान को पांच हजार रुपये दे रही है और उसने मुफ्त फसल बीमे की भी व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को विधानसभा में कहा था कि केंद्र सरकार द्वारा सत्यापन के लिए भेजे गए छह लाख आवेदनों में से राज्य सरकार ने ढाई लाख किसानों के नाम की सूची भेजी थी।

प्रमुख खबरें

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह

बॉडी कैम, फेशियल रिकग्निशन, ड्रोन और 35,000 जवान, CJP के जंतर-मंतर 2.0 प्रदर्शन से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस की चाक-चौबंद तैयारी

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान