Bangladesh में हिंदुओं की सुरक्षा के लिये हर संभव कदम उठाए केंद्र सरकार : विश्व हिन्दू परिषद

By Prabhasakshi News Desk | Aug 09, 2024

जयपुर । विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की राजस्थान इकाई के मंत्री सुरेश उपाध्याय ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुओं की हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए शुक्रवार को केंद्र सरकार से पड़ोसी मुल्क में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिये हर संभव कदम उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विश्व समुदाय की यह जिम्मेदारी है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा व उनके मानवाधिकारों की रक्षा के लिये प्रभावी कार्रवाई करें।उपाध्याय ने कहा कि निश्चित ही भारत इस परिस्थिति में आंखें मूंद कर नहीं रह सकता। भारत ने परंपरा से ही विश्व भर के उत्पीड़ित विस्थापितों की सहायता की है।

विहिप नेता ने कहा कि समय-समय पर निरंतर अंतराल पर होने वाले ऐसे दंगों का ही परिणाम है कि बांग्लादेश में हिंदू जो विभाजन के समय 32 प्रतिशत थे अब आठ प्रतिशत से भी कम बचे है और वे लगातार जिहादी उत्पीड़न के शिकार है।उन्होंने कहा कि हमारी कामना है कि बांग्लादेश में शीघ्रताशीघ्र लोकतंत्र व धर्मनिरपेक्ष सरकार पुनः स्थापित हो और वहां के अल्पसंख्यक समाज को मानवाधिकार मिले और बांग्लादेश की आर्थिक प्रगति में कोई बाधा न आये। उपाध्याय ने कहा, “भारत का हिन्दू समाज और सरकार इस विषय में निरंतर बांग्लादेश के सहयोगी बने रहेंगे।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को यूपी कैबिनेट की मंजूरी

UK Trade Minister Jonathan Reynolds भारत आने वाले Great North प्रतिनिधिमंडल की करेंगे अगुवाई

INDIA Bloc के सांसद रात 8 बजे राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेंगे; शाम 5 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होंगे इकट्ठा