केन्द्र सरकार टीकों की बर्बादी पर आंकड़े दुरुस्त करेगी, झारखंड ने दर्ज करायी थी आपत्ति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2021

रांची। कोविड-19 के टीकों की कथित बर्बादी के बारे में ‘गलत’ आंकड़े को लेकर झारखंड सरकार की लिखित आपत्ति के बाद केन्द्र सरकार ने इन आंकड़ों को शीघ्र दुरुस्त करने की बात कही और शीघ्र ही इसके लिए कोविन ऐप पर आंकड़ों को ठीक करने का अधिकार राज्यों को भी देने का आश्वासन दिया। झारखंड में कोविड-19 के टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी अंजानेयुलु डोडे ने पीटीआई-को बताया कि राज्य सरकार द्वारा इस संबंध में लिखे गये पत्र पर शुक्रवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने झारखंड सहित चार राज्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक की और आंकड़ों को दुरुस्त करने पर अपनी सहमति जतायी।

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन के कारण राजस्व में कमी से सरकार पर मौजूदा वित्त वर्ष में उधार 55 प्रतिशत बढ़ा

इससे पूर्व झारखंड ने केन्द्र से अपने आंकड़े तत्काल दुरुस्त करने को कहा था क्योंकि केन्द्र सरकार के कोविन ऐप पर अभी भी झारखंड में इन टीकों के 38.45 प्रतिशत अपव्यय की बात कही गयी है जबकि इसके उलट राज्य में टीकों का कुल अपव्यय देश के औसत से कहीं कम सिर्फ 4.65 प्रतिशत ही हुआ है।

प्रमुख खबरें

6 महीने के अंदर गिर जाएगी मोदी सरकार, CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा, बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होने वाली है

चेन्नई में Congress के छात्रों की गूंज अभियान के छठे चरण में शामिल होंगे Rahul Gandhi

Delhi में CJP प्रदर्शन पर बोले Shivraj Singh Chouhan, विदेशी ताकतों से मिलकर अराजकता फैला रहा विपक्ष

Johny Johny Yes Papa, ज्ञानेश कुमार...ममता ने शेयर किया ऐसा वीडियो, सुप्रिया सुले बोलीं-दीदी हमेशा की तरह कमाल