चन्नी के खत का अमित शाह ने दिया जवाब, AAP को लेकर कुमार विश्वास के दावे की जांच कराएगी केंद्र सरकार

By अंकित सिंह | Feb 18, 2022

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर कुमार विश्वास के दावों के बाद देश की राजनीति गर्म है। इन सब के बीच आज पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच कराने का अनुरोध किया था। अपने पत्र में चन्नी ने लिखा था कि मैं पंजाब के सीएम के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध करता हूं कि कुमार विश्वास ने जो कुछ कहा है उस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। चन्नी ने कहा था कि राजनीति एक तरफ है, पंजाब के लोगों ने अलगाववाद से लड़ते हुए भारी कीमत चुकाई है। पीएम को हर पंजाबी की चिंता दूर करने की जरूरत है। इसी को लेकर अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी पंजाब के मुख्यमंत्री को खत लिखा है। अमित शाह ने अपने पत्र में लिखा कि आपके पत्र के अनुसार एक राजनैतिक पार्टी का देश विरोधी, अलगाववादी एवं प्रतिबंधित संस्था से सम्र्पक रखना और चुनाव में सहयोग प्राप्त करना देश की एकता एवं अखण्डता के दृष्टिकोण से अत्यंत गंभीर है। इस प्रकार के तत्त्वों का एजेंडा देश के दुश्मनों के एजेंडे से अलग नहीं है। यह अत्यंत निन्दनीय है कि सत्ता पाने के लिए ऐसे लोग अलगाववादियों से हाथ मिलाने से लेकर पंजाब और देश को तोड़ने की सीमा तक जा सकते हैं। इसके साथ ही अमित शाह ने आगे लिखा कि इस विषय पर मैं आपको आश्वस्त करता हूँ कि देश की एकता एवं अखण्डता से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं दी जायेगी। भारत सरकार ने इसे अत्यन्त गंभीरता से लिया है और में स्वयं इस मामले को गहराई से दिखवाऊंगा। 

प्रमुख खबरें

UP में Rajya Sabha की 10 सीटों पर नामांकन शुरू, पहले दिन नहीं भरा गया कोई पर्चा

वैश्विक संघर्षों से खाद्य और उर्वरक संकट की आशंका, EAM S Jaishankar ने चेताया

Palghar Court ने अस्पताल तोड़फोड़ मामले में Shiv Sena MLA के बेटे समेत छह की जमानत खारिज की

Begusarai में जीविका कार्यकर्ता से दुष्कर्म, SIT गठित कर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा