केंद्र सरकार निवेश आकर्षित करने के लिए दुबई में खोलेगी 'Invest India' कार्यालय

By Prabhasakshi News Desk | Oct 08, 2024

मुंबई । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार ने भारत में निवेश करने के इच्छुक संयुक्त अरब अमीरात के निवेशकों की सुविधा के लिए दुबई में ‘इन्वेस्ट इंडिया’ का कार्यालय खोलने का फैसला किया है। गोयल ने निवेश पर भारत-यूएई उच्चस्तरीय कार्यबल की 12वीं बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए यह भी घोषणा की कि भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी) का पहला विदेशी परिसर दुबई में स्थापित किया जाएगा। 

गोयल ने कहा, ‘‘भारत-यूएई साझेदारी नवोन्मेष, निवेश और सतत विकास पर आधारित है...।’’ भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच व्यापार, निवेश और आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए 2013 में कार्यबल की स्थापना की गई थी। संयुक्त कार्यबल ने भारत-यूएई व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता के कामकाज की समीक्षा की। गोयल ने कहा कि इस समझौते के परिणामस्वरूप द्विपक्षीय व्यापार लगातार बढ़ा है। 2024 की पहली छमाही में तेल के अलावा अन्य क्षेत्रों में व्यापार बढ़कर 28.2 अरब डॉलर हो गया। यह सालाना आधार पर 9.8 प्रतिशत अधिक है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी