केंद्र सरकार भारत-चीन सीमा पर दूरदराज के इलाकों में निशुल्क डिश सेवा उपलब्ध करायेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2023

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि केंद्र भारत-चीन सीमा पर गांवों में निशुल्क दूरदर्शन डीटीएच कनेक्शन उपलब्ध करायेगा। उन्होंने कहा कि इन दूरदराज के गांवों के निवासियों के लिए बेहतर मोबाइल संपर्क (कनेक्टिविटी) जल्द ही सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार इन दूरदराज के क्षेत्रों में बेहतर संपर्क सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री ने लेह से लगभग 211 किलोमीटर दूर लद्दाख के करजोक गांव में ग्रामीणों के साथ बातचीत के दौरान यह बात कही। सरकार ने सीमावर्ती क्षेत्रों के गांवों में 1.5 लाख निशुल्क ‘फ्री डिश’ कनेक्शन वितरित करने का प्रस्ताव दिया है। ठाकुर ने कहा कि सरकार सीमावर्ती गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

सरकार की विभिन्न परियोजनाओं और योजनाओं की पहुंच का आकलन करने और भारत-चीन सीमा पर दूरदराज के गांवों में निवासियों के समक्ष चुनौतियों के बारे में जानकारी हासिल करने के उद्देश्य से, केंद्रीय मंत्री ने स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बातचीत की। अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों की एक टीम के साथ, ठाकुर ने खारनक और समद में स्थानीय ग्रामीणों के साथ बातचीत की और उनकी चिंताओं और आकांक्षाओं के बारे में जानकारी ली। ठाकुर ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सरकार सभी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सभी आवश्यक मदद और संसाधन उपलब्ध करायेगी।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी

Indus Waters Treaty पर बोले Ishaq Dar, पाकिस्तान का पानी रोका तो परिणाम होंगे गंभीर

Yogi Adityanath ने Gorakhpur में विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- विकास विरोधी बांट रहे समाज