केंद्र सरकार 17 सितंबर को मनाएगी ‘हैदराबाद मुक्ति दिवस’, असदुद्दीन ओवैसी ने नाम पर उठाए सवाल

By अंकित सिंह | Sep 03, 2022

केंद्र सरकार हैदराबाद में 17 सितंबर को ‘हैदराबाद मुक्ति दिवस’ मनाएगी। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने इस आयोजन में शामिल होने के लिए तेलंगाना, कर्नाटक और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया है। जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सम्मानित अतिथि होंगे। अपने ट्वीट में जी किशन रेड्डी ने लिखा कि आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में, भारत सरकार 17 सितंबर को साल भर चलने वाले समारोहों के साथ 'हैदराबाद मुक्ति दिवस' मनाएगी। संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में सभी कार्यक्रम आयोजित किए जांएगे। यह कार्यक्रम निजाम और रजाकारों के अत्याचारों के खिलाफ लड़ने वाले लोगों के जीवन और बलिदान को प्रदर्शित करेगा।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल ने गुजरात भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा, भाजपा नहीं छोड़ें, वहीं रहकर आप के लिए काम करें

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भारत सरकार ने 17 सितंबर को तेलंगाना में 'हैदराबाद मुक्ति दिवस' मनाने का फैसला किया। एआईएमआईएम की ओर से, मैंने गृह मंत्री अमित शाह और तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव को 2 पत्र लिखे हैं। इसमें उन्होंने कहा है कि - मुक्ति की जगह इसके लिए 'राष्ट्रीय एकता दिवस' अधिक उपयुक्त हो सकता है। उन्होंने कहा कि हमने उनसे मांग की है कि इसको राष्ट्रीय एकीकरण दिवस के रूप में मनाया जाए। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखे अपने पत्र में कहा, "उपनिवेशवाद, सामंतवाद और निरंकुशता के खिलाफ तत्कालीन हैदराबाद राज्य के लोगों का संघर्ष राष्ट्रीय एकीकरण का प्रतीक है, न कि केवल जमीन के एक टुकड़े की "मुक्ति" का मामला है। 

प्रमुख खबरें

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह

बॉडी कैम, फेशियल रिकग्निशन, ड्रोन और 35,000 जवान, CJP के जंतर-मंतर 2.0 प्रदर्शन से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस की चाक-चौबंद तैयारी

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान