मायावती की केंद्र सरकार को सलाह, कहा- अपनी कार्यशैली के बारे में खुले मन से करें समीक्षा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2020

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को केंद्र सरकार को सलाह दी कि उसे अपनी नीतियों और कार्यशैली के बारे में खुले मन से समीक्षा करनी चाहिए। मायावती ने ट्वीट किया कि केन्द्र में बीजेपी सरकार के दूसरे कार्यकाल एक वर्ष पूरा होने पर आज अनेक दावे किए गए हैं किन्तु वे जमीनी हकीकत और जनता की सोच-समझ से दूर न हों तो बेहतर है। उन्होंने कहा कि वैसे सरकार का यह कार्यकाल अधिकतर मामलों में काफी विवादों से घिरा रहा है जिनपर इनको देश और जनता के हित में गंभीरता से चिन्तन करना चाहिये। 

मायावती ने कहा कि देश की लगभग 130 करोड़ जनसंख्या में से अधिकतर गरीबों, बेरोजगारों, किसानों, प्रवासी श्रमिकों और महिलाओं आदि का जीवन पहले से भी अधिक अति कष्टदायक बना हुआ है, जो अत्यंत दुखद है और जिसे जल्दी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे में केन्द्र सरकार को अपनी नीतियों और कार्यशैली के बारे में खुले मन से जरूर समीक्षा करनी चाहिये और जहां पर इनकी कमियां रहीं हैं, उनपर इनको पर्दा डालने की बजाय, उन्हें दूर करना चाहिये। बसपा की इनको देश एवं जनहित में यही सलाह है।

प्रमुख खबरें

नेकां ने अधिकारों की लड़ाई को सिर्फ राज्य के दर्जे तक समेटा: सांसद Ruhullah Mehdi

Ranchi में RJD और AISA का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

Novak Djokovic ने Rafael Nadal का रिकॉर्ड तोड़ा, China Open में दर्ज की 32वीं जीत

Imran Khan की पार्टी PTI ने शुरू किया Islamabad मार्च, सरकार से बातचीत रही बेअसर