Central Railway में 2,861 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास और ITI वाले करें Online Apply

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 20, 2026

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए बेहद खास खबर सामने आई है। इस दौरान सेंट्रल रेलवे ने कुल 2,861 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन को शुरु कर दिया है। जो युवा रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, वो लोग जल्द ही आवेदन करें।  इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 02 दिसंबर, 2026 है। ऐसे में युवाओं को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण कर लें।

न्यूनतम आयु 15 वर्ष होनी चाहिए

जो लोग इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, उनकी न्यूनतम उम्र 15 साल होनी चाहिए। अधिकतम आयु 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 03 नवंबर, 2026 के आधार पर की जाएगी।

कक्षा 10वीं उत्तीर्ण भी कर सकते हैं अप्लाई

जिन लोगों ने कक्षा 10वीं पास कर रखी है या समकक्ष 12वीं न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों के पासस पद से संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट भी होना जरुरी है।

रिजर्व कैटेगरी को नहीं जमा करनी होगी फीस

आवदेन करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस सब्मिट करनी होगी। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 100 रुपये निर्धारित की गई है। बल्कि रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवार निशुल्क अपना फॉर्म भर सकते हैं।

कैसे होगा चयन

इसके लिए युवाओं को लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। सिर्फ इंटरव्यू के आधार पर चयन होगा। वहीं, उम्मीदवारों का चयन पिछली कक्षा में प्राप्त किए अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। जिन भी उम्मीदवारों का नाम इस मेरिट लिस्ट में शामिल है, वे सभी लोग इस अप्रेंटिसशिप के लिए योग्य माने जाएंगे।

कितना मिलेगा स्टाइपेंड

चयन किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 9,600 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

सैंडपेपरगेट पर Pat Cummins की चुप्पी भारत दौरे में बनेगी मुश्किल: Matthew Hayden

ईवी चार्जिंग स्टेशन सिर्फ लगना काफी नहीं, चालू होना जरूरी: Kumaraswamy

मेरे भाई की शादी है दोस्तों... Avneet Kaur संग शादी की अफवाहों पर Raghav Sharma ने तोड़ी चुप्पी!

PM Modi के बयान पर बोले Rahul Gandhi, यह सरकार की आर्थिक विफलता की स्वीकारोक्ति