तीन दिवसीय दौरे पर बंगाल पहुंचेगा केन्द्रीय दल, यास तूफान से हुए नुकसान का लेंगे जायजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2021

कोलकाता। चक्रवाती तूफान यास के कारण हुए नुकसान का जायजा लेने केलिए सात सदस्यीय केन्द्रीय दल रविवार को तीन दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। केन्द्रीय गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव एस के शाही के नेतृत्व वाला अंतरमंत्रालयी दल रविवार को सबसे पहले दक्षिण 24 परगना जिले में पहुंचकर तूफान के कारण हुए नुकसान का जायजा लेगा। उसके बाद अगले दिन वह पूर्ब मेदिनीपुर जाएगा। अधिकारी के मुताबिक केन्द्रीय दल तीन दिनों तक तूफान प्रभावित इलाकों का दौरा कर नुकसान का आकलन करेगा और उसके बाद नौ जून को दिल्ली लौट सकता है।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-Election की मतगणना शुरू