Triple Talaq पर SC में केंद्र का हलफनामा, कहा-महिलाओं के मौलिक अधिकारों की रक्षा में मिली मदद

By अंकित सिंह | Aug 19, 2024

सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में दायर एक हलफनामे में तर्क दिया कि 'तीन तलाक' की प्रथा विवाह की सामाजिक संस्था के लिए घातक है और मुस्लिम महिलाओं की स्थिति को बहुत दयनीय बनाती है। केंद्र सरकार ने तत्काल तीन तलाक को अपराध मानने वाले अपने 2019 कानून का बचाव करते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया है। हलफनामे में कहा गया है कि 2019 अधिनियम लैंगिक न्याय और विवाहित मुस्लिम महिलाओं की लैंगिक समानता के बड़े संवैधानिक लक्ष्यों को सुनिश्चित करने में मदद करता है और उनके गैर-भेदभाव और सशक्तिकरण के मौलिक अधिकारों को संरक्षित करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: Bangladesh की पूर्व PM शेख हसीना के खिलाफ दर्ज हुआ दूसरा केस, सुप्रीम कोर्ट के वकील के अपहरण का आरोप

सरकार का हलफनामा उस याचिका के जवाब में था जिसमें दलील दी गई थी कि चूंकि सुप्रीम कोर्ट ने 'तीन तलाक' की प्रथा को अमान्य कर दिया है, इसलिए इसे अपराध घोषित करने की कोई जरूरत नहीं है। मूल हलफनामा इस महीने की शुरुआत में समस्त केरल जमियथुल उलेमा द्वारा दायर किया गया था, जो खुद को "प्रख्यात सुन्नी विद्वानों का एक संघ" बताता है। अन्य बिंदुओं के अलावा, याचिकाकर्ता ने मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 को असंवैधानिक बताया।

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप